Monday, May 23, 2016

अस्तित्व (हिन्दी)

हँसी ने रोदन से कहा
तुम न होते तो मेरा क्या अर्थ था ।
अमृत ने बिषसे कहा
तुम नहीँ होते तो मेरा क्या काम था।
उजाला ने अन्धेरे से कहा 
तुम नही होते तो मुझे कौन ढुँडता ।
धुप ने छाँव से कहा
तु हो तभी तो मेरी चर्चा होती है ।
सुख ने दुख से कहा 
तुम हो तभी तो मेरा महत्व है ।
जिवन ने मृत्यु से आहिस्ता से कहा
तुम न होते तो मेरा अस्तित्व ही क्या था ।

No comments:

Post a Comment